अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के राजदूत नें कहा है कि आले सऊद की सरकार सीरिया में पैदा हुए संकट का मुख्य कारण है।बशारुल जाफ़री नें आज संयुक्त राष्ट्र की मानवीय अधिकार कमेटी के सम्मेलन में कहा कि आले सऊद की सरकार सीरिया में संकट को बढ़ाने के लिये साज़िशें कर रही है। बश्शारुल जाफ़री नें कहा कि आले सऊद की सरकार ऐसी स्थिति में विभिन्न देशों में मानवीय अधिकारों के दावे कर रही है जबकि वह स्वयं अपने नागरिकों को प्राथमिक मानवीय अधिकार देने के लिये भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जेनेवा-2 काँफ़्रेंस बुलाने के अन्तर्राष्ट्रीय प्रयासों के बाद भी आले सऊद की सरकार इस राह में रुकावटें पैदा कर रही है और तकफ़ीरी संगठनों को सीरिया भेजकर जनता का नरसंहार करवा रही है। स्पष्ट रहे कि सऊदी इंटेलीजेंस के प्रमुख बंदर बिन सुल्तान सीरिया में आतंकवादियों को भेजकर संकट पैदा करने के लिये ज़िम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब केवल सीरिया में ही आतंकवाद नहीं फैला रहा बल्कि बहुत से देशों जैसे यमन, लेबनान और पाकिस्तान व अफ़ग़ानिस्तान में भी सऊदी पैसे से ही आतंकवादी संगठनों को बढ़ावा मिल रहा है।
19 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482815
बशारुल जाफ़री नें आज संयुक्त राष्ट्र की मानवीय अधिकार कमेटी के सम्मेलन में कहा कि आले सऊद की सरकार सीरिया में संकट को बढ़ाने के लिये साज़िशें कर रही है।